फरार डकैत चढ़ा पुलिस के हत्थे, कस्बे सहित जनपद में कई स्थानों पर पड़े डाके में था शामिल

                कछौना(हरदोई)- इसी वर्ष बीते जुलाई माह में कस्बे के तीन घरों को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए लाखों के कीमती जेवर व अन्य सामान पर हाँथ साफ़ किया था। इस घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने बदमाशो के गैंग का पर्दाफॉश करते हुए कई आरोपियो को जेल भेजा था। इस दौरान एक आरोपी करन पुत्र छोटेलाल पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। जिसे इलाकाई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्बे के रेलवेगंज इलाके से दबोच लिया है।
              बीती 26 जुलाई की रात को कस्बे के मोहल्ला पूर्वी बाजार में  रामदास मौर्य एवं ब्रजमोहन के अलावा शिवप्रसाद मौर्य के घर आधा दर्जन से अधिक हथियार बंद बदमाशो ने धावा बोल जमकर लूटपाट की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित पुलिस कई बदमाशो को पहले ही गिरफ्तार का जेल भेजज चुकी है  वही इस घटना में शामिल कोतवाली देहात के ग्राम ओमपुरी निवासी करन पुत्र छोटेलाल की तलाश में इलाकाई पुलिस सहित सण्डीला पुलिस जुटी थी। स्थानीय कोतवाली के प्रभारी दरोगा सर्वेश कुमार ने बताया कि करन को कस्बे के रेलवे गंज सुमित्रा तिराहे के निकट से गिरफ्तार किया गया है। करन के पास एक 12 बोर का तमंचा व   तीन जिंदा कारतूस के अलावा चांदी के आभूषण बरामद कर जेल भेजा गया है।