शाहाबाद- नगर में सट्टे का कारोबार फिर जोड़ पकड़ने लगा है। सरदारगंज पुलिस चौकी के प्रभारी गणेश प्रसाद शुक्ला ने मंगलवार को सट्टा लिख रहे एक सटोरिये को वासितनगर मार्ग पर शराब के ठेके के पास से रंगे हाथ बन्दी बना लिया है। तलाशी में नगर के मोहल्ला बाजार शम्भा निवासी छोटे पुत्र रामप्रकाश के पास से नम्बर लिखी डायरी और नगदी बरामद की गयी है। भाजपा विधायिका रजनी तिवारी ने नगर में सट्टा व स्मैक के अवैध कारोबार को बंद कराने के कोतवाली पुलिस को कड़े निर्देश दिए थे। इसके बावजूद उक्त अवैध धंधे पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग सका है। नगर के कई स्थानों पर अभी सट्टे का खेल चालू है।
Related Articles
प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा मे भ्रष्टाचार मे अब तक सॉल्वर-गिरोह के 10 लोग गिरिफ़्तार
October 16, 2022
0
दरोगा बनाने का झांसा देकर ठग लिए 15 लाख
February 7, 2018
0
तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
January 1, 2018
0