घायलों को अस्पताल न ले जाने के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सहारनपुर में डायल 100 की गाड़ी से घायलों को अस्पताल न ले जाने के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गयी है । मालूम हो कि दो युवकों ने पुलिस की संवेदनहीनता के चलते सड़क पर तड़प – तड़प दम तोड़ दिया था । पुलिस ने यह कहते हुए कि घायलों को ले जाने से गाड़ी गंदी हो जाएगी, ले जाने से मना कर दिया और मौत से जूझता हुआ वहीं छोड़ दिया था । खबर सार्वजनिक होने के बाद अमानवीय व्यवहार करने वाले तीनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने के बाद उनके खिलाफ़ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है । एसएसपी के आदेश पर थाना जनकपुरी में संवेदनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गयी है ।