आंगनबाड़ी कार्यकत्री से 16 हजार की लूट, पति के साथ बैंक से वापस आ रही थी महिला

               बेखौफ बदमाशों ने एक साइकिल सवार दम्पति से 16 हजार की नगदी लूटकर भाग निकले।यह घटना तब हुई जब आंगनबाड़ी कार्यकत्री बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने अभी तक मामले की रिपोर्ट नही दर्ज की है।
              बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रावबहादुर निवासी राजरानी पत्नी सरोज आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। उसने इलाहाबाद बैंक बघौली से 16 हजार रुपये निकाले और रुपये निकालकर अपने पति के साथ गदनपुर मार्ग से अपने घर पति के साथ साइकिल से जा रही थी। जैसा कि महिला व उसके पति का कहना है कि सड़क किनारे असरफ के गन्ने के पड़ोस में मार्ग पर खड़े दो मोटरसाइकिल सवारो ने उसको रोक लिया और पैसा वाला झोला छीनकर भागने लगे। महिला का कहना है कि जब उसके पति ने इस बात का विरोध किया तो बाइक सवार बदमाश दम्पति को तमंचा दिखाते हुए फरार हो गये। महिला के पुत्र का बुधवार को तिलक समारोह था। मामले की सूचना पीड़ित दम्पति ने बघौली थाने में दी लेकिन पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नही की है। घटना से दम्पति परेशान है।