अज्ञात महिला की सन्दिग्ध अवस्था में मौत

संदिग्ध अवस्था मे अधेड़ महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। माधौगंज थाना क्षेत्र के तपनौर में एक 60 वर्षीय अज्ञात महिला रहती थी। जिसकी सन्दिग्ध मौत की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। 60 वर्षीय अज्ञात महिला के बारे में पुलिस ने कहा की वह मानसिक विक्षिप्त थी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है लेकिन अभी तक उसकी पहचान नही हो सकी है।