सुरसा थाना क्षेत्र के लखनऊ -हरदोई मार्ग पर सिंघुआमऊ गांव के पास रविवार दोपहर को बाईक पलटने से बाईक सवार मां और पुत्र घायल हो गए घटना से मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
मूल रूप से हरपालपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव अपनी मां सरला पत्नी हरद्वारी को लेकर बाईक से लेकर होली मिलन में भैनामऊरिस्तेदारी में जा रहे थे तभी सिंघुआमऊ गांव के पास एक अज्ञात बाईक चालक ने अचानक अपनी बाईक को मोंड दिया बाईक अचानक मोंड देने से पीछे बाईक लेकर आ रहे प्रदीप की बाईक -बाईक से टकरा गई और घटना में मां और पुत्र दोनों घायल हो गए जबकि अन्य बाईक सवार बाईक लेकर मौके से फरार हो गया घटना से मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से हरदोई भिजवाया ।प्रदीप कुमार यादव बदायूं जिलें में सिपला मेडिसिन कंपनी में थेरेपी मैनेजर की पद पर कार्य रत है जो कि अवकाश में गांव आए थे।वहीं दूसरी और थाना क्षेत्र कोतवाली देहात के मदारा गांव निवासी अशोक कुमार का पुत्र आनंद 18 बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी टडियावा जा रहा था रास्ते में इटली पुल के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी जिसके चलते आनंद गंभीर तरीके से घायल हो गया हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचा पिता ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने भर्ती कर इलाज चालू कर दिया