खाई में बाइक के साथ गिरा टल्ली युवक, गंभीर

         बिलग्राम थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जलालपुर के पास बाईक सवार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। गम्भीर हालत में युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।
        प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार विकास पुत्र राजेन्द्र निवासी जनपद कन्नौज से किसी कार्य के लिए बिलग्राम मार्ग पर जा रहा था। बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर अचानक ग्राम जलालपुर  के पास नियंत्रण खो देने से उसकी बाइक सड़क किनारे खाई में गिर गई। जिससे उसे काफी चोटें आयीं। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को डायल 100 पर दी । सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल बाइक सवार को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर युवक की गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोगों के अनुसार युवक नशे में था और इसीलिए उक्त दुर्घटना घटी।