ऊर्जा मन्त्री श्रीकांत शर्मा ने पूर्वांचल के जिलों में जर्जर तारों, ओवरलोड ट्रांसफार्मर, अविद्युतीकृत मजरों के धीमे विद्युतीकरण, नए ट्यूबवेल कनेक्शन के एस्टीमेट बनने में देरी, गलत बिल जारी होने व भुगतान के बावजूद सिस्टम पर बिल अपडेट न होने की समस्याओं के निदान के लिए हो रहे कार्यों की समीक्षा की ।
श्री शर्मा ने अधिकारियों को पूर्वांचल के जिलों में विद्युतीकरण के कार्यों में तेजी लाने, जर्जर तारों की गंभीर समस्या वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर तार बदलने, बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत वाले क्षेत्रों में अविलंब ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने के आदेश दिए । ऊर्जा मन्त्री ने कहा कि आने वाली गर्मियों को ध्यान में रखते हुए सीएम श्री योगी की मंशा पूरे प्रदेश में रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की है। सरकार बिजली आपूर्ति के मामले में अरसे से उपेक्षित रहे पूर्वांचल में आपूर्ति व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ कर रही है।