जेल से रिहा होते फिर अरेस्ट हुआ शराब माफिया संतोष

सपा नेता सुभाष पाल के साथ जहरीली नकली शराब मामले में जिला कारागार में बंद शराब माफिया सन्तोष पाल की जमानत हो गयी ।  वह इस खुशी में था कि अब जेल से रिहा होकर घर जाएगा लेकिन उसके अरमान काफ़ूर हो गए । वह जैसे ही जेल से निकला कोतवाली देहात पुलिस ने हिरासत में लिया । सीओ सिटी विजय सिंह राणा ने बताया कि 75 लाख की जहरीली शराब के मामले में सपा नेता सुभाष पाल के साथ यह बन्द था । लेकिन गैंगेस्टर एक्ट का मामला दर्ज हुआ तो उसको गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया ।