लुटेरे के साथ लूटी गई बाइक, आधारकार्ड घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद

             करीब दो माह पूर्व हरदोई के सांडी में हुई लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार करने का दावा किया है।पुलिस ने उसके पास से लूटी गई बाइक के साथ एक अन्य बाइक भी बरामद की है।एसपी ने टीम को 15 हजार का इनाम देने की बात कही है।
              सांडी थाना इलाके में 2 फरवरी को इसी थाना क्षेत्र के नवीन सिंह अपने घर जा रहे थे इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनसे असलहे की नोक पर बाइक जेब से 16 सौ की नगदी आधार कार्ड लूट लिया था।पुलिस इस मामले के खुलसी में लगी थी।खुलासे के लिए एएसपी ज्ञानंजय सिंह सीओ के निर्देशन में स्वाट टीम व पुलिस को लगाया गया था।
             एसपी विपिन कुमार मिश्र ने पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए बताया कि सांडी पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर बहराई पुलिया के पास से अर्जुन पुत्र इतवारी निवासी रामपुर धमड़ सुरसा को गिरफ्तार किया जबकि उसके दो साथी भाग निकले।एसपी ने बताया इसके पास से लूट में प्रयुक्त बाइक के साथ लूटी गई बाइक निशादेही पर बरामद की गई।लूटा गया आधार कार्ड व एक तमंचा कारतूस भी बरामद किए गए है।भागने में सफल रहने वालों की पुलिस तलाश कर रही है।