मायके से विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन को मारी गोली, कार और जेवरात की लूट

●हाईवे पर दौराला क्षेत्र में बदमाशों ने की लूटपाट
●दुल्हन द्वारा विरोध करने पर गोली मारकर की हत्या
●नई कार, जेवरात और 2.5 लाख रुपए लूटकर हुए फरार

मेरठ: मेरठ में बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद है इसका अंदाज़ा शुक्रवार देर रात हुई वारदात से लगाया जा सकता हैं, जब दुल्हन हाई-वे पर मायके से विदा होकर ससुराल जा रही थी तभी कुछ हथियारबन्द बदमाशो ने फिल्मी स्टाइल में न सिर्फ लूटपाट की बल्कि दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीडितों को थाने में लाया गया।

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर के एक लड़के की बारात गाजियाबाद में गई थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद लड़का अपनी पत्नी महविश व बहन-बहनोई को साथ लेकर नई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में दुल्हन को लेकर मुजफ्फरनगर लौट रहा था। जब वह दौराला थाना क्षेत्र के मटोर गांव के पास पहुंचे तो कार सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर कार में रखी 2 लाख की नगदी पांच लाख के आभूषण और स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली। वही विरोध करने पर दुल्हन को गोली मार दी।

सूचना देने पर एक घंटे देरी से पहुंची पुलिस ने घायल दुल्हन को मेडिकल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन बदकिस्मती से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की तफ़्तीश में जुट गई। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। एसएसपी मंजिल सैनी ने मौके ए वारदात का दौरा भी किया।


(Ravi Thakur Meerut)