अफगानिस्तान के साथ होने वाले एकमात्र क्रिकेट टेस्ट मैच के लिये और इंग्लैंड दौरे के लिए भी भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। अफगानिस्तान के साथ 14 जून से होने वाले यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच बेंगलूरू में खेला जाएगा। विराट कोहली की अनुपस्थिति में अजिंक्य रहाणे को भारत का कप्तान बनाया गया है। भारत को आयरलैंड के साथ दो ट्वेंटी-ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला भी खेलनी है। टीम इंडिया आयरलैंड के बाद इंग्लैंड टीम के साथ तीन ट्वेंटी-ट्वेटी, तीन एकदिवसीय और पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी।