कानूनगो, लेखपाल व प्रधान पर गंभीर आरोप, धरने पर बैठा परिवार 

               बघौली थाना क्षेत्र के कमोलिया निवासी एक परिवार कलेक्ट्रेट में कानूनगो लेखपाल व प्रधान के विरुद्ध धरने पर बैठा है।आरोप है कि उसका घर गिराने से बचाने के लिए तीनों लगातार उससे रुपये मांग रहे है।परिवार न्याय की आस में धरने पर है।
             कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा परिवार पूर्वी कटैला मजरा कमोलिया का है।यहां के निवासी रमेश कुमार का आरोप है कि पूर्वजों के समय से उसका जिस जमीन पर कब्जा है उस पर वह छप्पर डालकर परिवार के साथ रहता है क्योंकि गरीबी के कारण आवास नही बनवा पाया।आरोप है कि प्रधान अहिबरनलाल कानूनगो व लेखपाल उसको लगातार धमकी देते आये है कि उसका घर गिरा देंगे अन्यथा पैसे दे जाओ। आरोप है कि धमकी से परेशान होकर वह न्यायालय चला गया जहां उसकी 10 मई तारीख लगी है बावजूद इसके वह लोग लगातार घर गिराने की धमकी दे रहे है जिससे पूरा परिवार परेशान है।हालांकि धरना स्थल पहुंचे तहसीलदार ने उसका ज्ञापन लेकर मामले में कार्यवाई का भरोसा दिलाया है।