राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभागों तथा जयपुर, अजमेर और कोटा के कुछ भागों में आंधी से जनजीवन प्रभावित रहा। आज सुबह अजमेर, जयपुर, सीकर, और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी आई है, जिससे पेड़ गिर गए और साइन बोर्डों को नुकसान पहुंचा। गृहमंत्री गुलाब सिंह कटारिया ने आज आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई और मौसम विभाग के ताजा अनुमान के बाद उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी.एल.सोनी ने बताया कि एसडीआरएफ की टीमें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि अंदर की स्थिति में वे पेड़ों, बिजली के तारों और खंभो तथा टिन शेड से अपने आपको दूर रखें।
Related Articles
सोशल साइट के जरिए झांसा देकर लोगों से पैसे ठगने वाले गैंग का पर्दाफाश
December 31, 2017
0
पाली में चलाया गया मतदाता जागरुकता अभियान, रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरुक
March 24, 2019
0
न्यू इंडिया के सपने को साकार करने के लिए आगे आने वाले नौजवान सच्चे अर्थ में विवेकानंद के विचार के दूत हैं
January 12, 2018
0