चार दिन पहले लापता हुए बालक का शव गांव के बाहर सुखेता नाला में पड़ा मिला। बालक के शव को जानवरों ने भी अपना निवाला बनाना शुरू कर दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजन उसके साथ कुकर्म के बाद हत्या का आरोप लगा रहे है। परिजनों ने एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मंझिला थाना के फत्तेहपुर गाजी निवासी सूरजपाल का शव थाना क्षेत्र के सुनेरा गांव के निकट सुखेता नदी में सोमवार को पड़ा पाया गया। उसके शव को जानवरों ने भी अपना निवाला बनाना शुरू कर दिया था । जब लोग नाले की तरफ गए तो शव देखा। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। बताया गया है चार दिन पहले सूरजपाल यही गांव में ही अपनी बहन के घर आये शाहजहांपुर जनपद के सेहरामऊ दक्षिणी के निवासी गोविंद के साथ गया था।
बताया जाता है कि गोविंद की बहन शांति के यहां वज गया था। गोविंद उसे घर से बर्फ खिलाने के बहाने ले गया परिजनों का आरोप है कुकर्म के बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर दी और उसके बाद मौके से फरार हो गया। परिजनों ने आरोपी गोविंद को नामजद करते हुए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।