ए. बी. डिविलियर्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया सन्यास

क्रिकेट प्रेमियों के लिए दिल तोड़ने वाली ख़बर है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज ए. बी. डिविलियर्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास ले लिया है। 34 वर्षीय डिविलियर्स ने वीडियो संदेश के जरिए आज अपने सन्यास की घोषणा की। ए. बी. के जल्द सन्यास लेने की खबरें पहले ही आ रही थीं । लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि ए. बी. ऐसे इस हाल में क्रिकेट को अलविदा कह देंगे ।