गंगा घाटों की सफाई के साथ ही घाटों के किनारों पर वृक्षारोपण करे – विधायक आशीष सिंह

ब्यूरो हरदोई –


प्रकृति की रक्षा एवं शुद्ध वातावरण बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरीः- चन्द्रा

गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा हरीतिमा अभियान गोेष्ठी का आयोजन 24 मई 2018 की सायं राजघाट पर मुख्य अतिथि बिलग्राम-मल्लावां  विधायक आशीष सिंह आशू एवं डी0एफ0ओ0 राकेशचन्द्रा की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर विधायक, डीएफओ, रामबहादुर सिंह एवं अन्य लोगों ने गंगाघाट की सफाई की तथा वृक्षारोपण करने के उपरान्त मां गंगा जी की आरती की । गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हम सभी को गंगा घाटों की सफाई के साथ ही घाटों के किनारों पर वृक्षारोपण कर  गंगा को स्वच्छ बनाना होगा । डी0एफ0ओ0 ने उपस्थित लोगों से कहा कि प्रकृति की रक्षा एवं शुद्व वातावरण बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। हरीतिमा अभियान के अन्तर्गत वन क्षेत्र अधिकारी बिलग्राम ए0के0 सचान, पिहानी रामप्रकाश, कछौना के रिजवान अली, हरदोई के आर0सी0 पाठक, सण्डीला के आर0बी0सिंह, शाहाबाद के आर0एन0 गुप्ता आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह व सुशील अवस्थी द्वारा किया गया।