अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक के अवसर पर बौद्ध विहार ऑडिटोरियम गोमती नगर लखनऊ में राष्ट्रीय सचिव संजीव सक्सेना के पूज्य पिता स्व0 श्री शिव शरण लाल के काव्य संग्रह “बता दो लिखूं कौन सा गीत” का विमोचन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुबोध कांत सहाय द्वारा किया गया। इस अवसर संगठन को और मजबूत बनाने के साथ कई पदाधिकारियों के साथ साथ संजीव सक्सेना को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, विभिन्न प्रान्तों के अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रदीप माथुर, पूर्व एक्साइज कमिश्नर नीरज श्रीवास्तव, सीतापुर जिलाध्यक्ष चंचल श्रीवास्तव व जिलामंत्री श्री अमित श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
Related Articles
पुस्तक समीक्षा कृति:- दीपक तले उजाला
September 24, 2018
0
कांगड़ा के अमित और राजीव को प्रेमचंद साहित्यानुभूति सम्मान
December 8, 2022
0
आम आदमी पार्टी ने सभी 68 उम्मीदवारों की सूची जारी की
October 20, 2022
0