विपिन कुमार (अमरोहा)-
गजरौला– आज भारतीय किसान यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष ने गजरौला चौपला पुल के नीचे अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपनी मांगों को लेकर जमकर धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी डूंगर सिंह का कहना है की सरकार ने चुनाव के समय में मात्र 14 दिन के अंदर गन्ने का पैसा भुगतान करने का वादा किया था लेकिन सरकार बने हुए लगभग 2 साल हो चुके हैं अभी तक हमारे गन्ने का संपूर्ण पैसा हमारे खाते में नहीं आया है । वर्तमान सरकार आए दिन हमसे झूठे वादे कर रही है।

बिजली की समस्या को लेकर उन्होंने अपने विचार रखते हुये कहा कि पूरे जनपद में लगभग 40 प्रतिशत तार जर्जर हो चुके हैं जिसके कारण हमारे किसान भाईयों की मौत हो रही है हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 7 से 12 घंटे बिजली आ रही है और सरकार दिन प्रतिदिन 18 घंटे बिजली देने का दावा ठोक रही है। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगे पूरी नहीं की तो हम प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन करने पर बाधित होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी । क्योंकि हम इससे पहले कई बार जिलाधिकारी महोदय को गन्ने के पेमेंट को लेकर व बिजली समस्या लिए ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन हमारी कोई भी मांग पूरी नहीं की गई है । जिला अध्यक्ष डूंगर सिंह ने बिजली की समस्या को लेकर विद्युत विभाग एक्शन गजरौला को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि 2 से 3 दिन के अंदर बिजली की समस्या से हमें निजात नहीं मिली तो हम नेशनल हाईवे 24 व रेलवे ट्रैक को जाम कर देंगे जिसका खामियाजा प्रशासन को भुगतना पड़ेगा ।

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओें ने धनौरा उप-जिलाधिकारी संजय बंसल तथा गन्ना विभाग के अधिकारी ने धरने पर बैठने को मजबूर कर दिया है । उनका कहना है कि हमें एक माह के अंदर अपने गन्ने का पेमेंट और सुचारु रुप से बिजली चाहिए। इस प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह, जिला अध्यक्ष डूंगर सिंह , मनोज सिंह, रामपाल, हरज्ञान सिंह, देवराज सिंह मंडल उपाध्यक्ष, मंडल प्रवक्ता दिनेश विजय पाल सिंह, गिरिराज सिंह, चंद्रपाल सिंह, मंजू देवी, सत्येंद्र सिंह नगर अध्यक्ष, भगवान सिंह, कॉलेज सिंह, टीटू त्यागी आदि लोग रहें।*