जम्मू कश्मीर पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है। इसका नेतृत्व मध्य कश्मीर रेंज के उप महानिरीक्षक वी के विर्दी करेंगे। पुलिस महानिरीक्षक प्रकाश पाणी ने श्रीनगर में मीडिया को बताया कि पुलिस ने पत्रकार बुखारी और उनके दो व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारियों की हत्या के सिलसिले में आज जुबेर कादरी नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया।