फेसबुक पर टिप्पणी के बाद हुआ था बवाल, कथित रूप से देश विरोधी नारेबाजी करने का आरोप

               सण्डीला में फेसबुक टिप्पणी के पश्चात कथित रूप से देश विरोधी नारे लगाने वाले शरारती तत्वों के बिरुद्ध कार्यवाही न होने पर जमकर हंगामा हुआ।लोगो ने थाने का घेराव करके पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।हंगामा के पश्चात थाने से लेकर पुरानी तहसील तक युवाओं ने जुलूस निकालकर सीओ सण्डीला को ज्ञापन दिया।जिस पर सीओ ने मामले की जांच कराके कार्यवाही का भरोसा दिया जिसके बाद मामला शांत हुआ
              मामला हरदोई के सण्डीला कस्बे का है।दरअसल एक हफ्ते पहले कस्बा निवासी अजीत कनौजिया ने फेसबुक पर मुस्लिम समुदाय पर अभद्र टिपण्णी कर दी थी जिसके विरोध में मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोग आक्रोशित हो गए और कोतवाली पहुचकर उबैद नाम के युवक ने टिप्पणी करने वाले अजीत कनौजिया के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया था।इसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा लिखकर आरोपी लड़के की गिरफ्तारी कर ली थी।अब मामले में आरोप है कि थाने से वापस जाते समय कुछ शरारती तत्वों ने देश विरोधी नारे लगा दिये थे।अगले दिन मुकदमा लिखाने वाले युवक उबैद के फेसबुक पर हिन्दू समुदाय के बिरुद्ध टिप्पणी करने के विरोध में बजरंग दल के अध्यक्ष ने मुकदमा लिखाया जिस पर पुलिस ने उसको भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
               कथित रूप से देश विरोधी नारेबाजी को लेकर चर्चा धीरे-धीरे नगर में फैल गयी जिससे नागरिको में रोष फैल गया।रविवार को काफी संख्या में एकत्र हुए युवाओं ने मानवाधिकार न्याय सुरक्षा प्रहरी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व सैकङो युवाओं ने पहले कोतवाली का घेराव किया और पुरानी तहसील तक जुलूस निकाल कर सीओ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में इन लोगो ने आरोप लगाया कि देश विरोधी नारेबाजी करने वाले शरारती तत्वों की पहचान करके मुकदमा दर्ज होने चाहिए।भारी सुरक्षा व्यवस्था युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये।एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने कहाकि मामले की जांच की जाएगी और अगर आरोप पुष्ट निकले तो मामले में कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।