शारीरिक एवं मानसिक तथा बीमारियों से बचने के लिये योग सबसे उचित माध्यम : डॉ. सुशील चौधरी

 21 जून 2018 को होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को जनपद में व्यापक रूप से मनाने एवं लोगों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु शहीद उद्यान से योग जागरूकता रैली का आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डा0 सुशील चौधरी की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर डा0 चौधरी ने उपस्थित लोगों से कहा कि शारीरिक एवं मानसिक तथा बीमारियों से बचने के लिये योग सबसे उचित माध्यम है, इसलिए सभी को सुबह-शाम योग करना चाहिए ताकि शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहें। रैली में पतंजलि के सदस्य, स्कूली बच्चों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। रैली शहीद उद्यान से प्रारम्भ होकर आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर समाप्त हुई।