हरदोई- चचेरी बहन ने घर जानें को निकला अधेड का संदिग्ध परिस्थितियो मे मल्लावाॅ कस्बे में देशी ठेके के पास शव पडा मिला। जानकारी होने पर ग्रामीणो मे हडकंप मच गया । सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये हरदोई भेज दिया है।
जनपद उन्नाव के थाना फत्तेपुर चौरासी के गाॅव हफीजाबाद निवासी सुजीत कुमार (35) गुरूवार को चचेरी बहन के घर कोतवाली क्षेत्र के गाॅव धनीगंज व भुड्डनपुरवा के घर आया था। सुबह उसका शव साधौपुरवा गाँव के निकट गुमटी मे देशी ठेका के पास खेत पर काम करने जा रहे ग्रामीणों ने देखा। ठेके के निकट अधेड का शव देख कर ग्रामीणों मे हडकंप मच गया । लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। इस बावत कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान नही थे। लोगों ने मृतक को गुरूवार की देर शाम शराब पीते देखा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।