हरदोई- शनिवार को कॉवर लेने जा रहे कांवरियों पर जमुरा बाजार के पास मुस्लिम समुदाय के चार लोगों ने अचानक ईट पत्थर शुरू कर दिया। जिसमें दो कांवरिया जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए।
शनिवार को महिला थाना के महमूद पुर निवासी राकेश पुत्र रामेश्वर अपने साथियों के साथ शिवालय में जल चढ़ाने के लिए कॉवर लेने जा रहा था। इसी बीच रास्ते में जमुरा बाजार के पास रहमान, जावेद, कलीम, राशिद ने अचानक पत्थर चलाना शुरु कर दिया। राकेश एक साथी जख्मी हो गया। कांवरियां वहीं पर ठहर गए। लेकिन तब तक पुलिस को सूचना मिली। जिससे पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी कांवरियों को शांत करके उन्हें जल लेने के लिए वहां से रवाना कर दिया। वही पीड़ित पक्ष की ओर से इंद्रपाल की तहरीर पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके कई ठिकानों पर छापा मार चुकी है।लेकिन अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा का कहना है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।