जिले भर में कैसे बन पाएंगे शौचालय, लोगों की समझ से बाहर

2 अक्टूबर तक क्या जादू की छड़ी से ओडीएफ होगा हरदोई

मनोज तिवारी

हरदोई- जिला को 2 अक्टूबर तक ओडीएफ घोषित करना है। इसके लिए अब जिला प्रशासन ने कमर कस ली है लेकिन 2 अक्टूबर तक पूरा जिला ओडीएफ क्या जादू की छड़ी से हो जाएगा यह सवाल लोगों के जेहन में गूंज रहा है कि आखिर अभी तक क्या हो रहा था और अब ऐसे कैसे ओडीएफ हो जाएगा।

        बतादें कि योगी सरकार का प्रदेश के सभी जिलों को 2 अक्टूबर तक खुले में शौच मुक्त करने का दावा है ऐसे में जिला हरदोई भी इससे अछूता नही है लेकिन यह काम जिले में बड़ा मुश्किल लग रहा है। देखने वाली बात यह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना हकीकत के धरातल पर कितनी खरी उतरती है।हालांकि इस बारे में जब डीपीआरओ अनिल कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर 2018 तक पात्रों को सैचुरेट किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सभी ग्राम प्रधानों और सचिवों को निर्देशित कर दिया गया है कि पैसे के अभाव में काम न रुके। उन्होंने कहा कि बेस लाइन का काम जिला प्रशासन द्वारा 2 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।अब ऐसे में 2 अक्टूबर आने में मात्र 10 से 11 दिन बचे है। इतने कम समय में किस जादू से शौचालय बनेगें। मुख्यमंत्री योगी का पूरे प्रदेश को ओडीएफ का दावा जिले में 2 अक्टूबर से पहले ही दम तोड़ चुका होगा य पूरा होगा यह तो कुछ समय बाद ही पता चल जाएगा।