शाहाबाद- नगर में हरियाली बाजार के पास स्थित भाजपा नेता के नवीन धर्मकांटा से चोरों ने तीस हजार मूल्य की सौर ऊर्जा की प्लेट चुरा ली। मोहल्ला दिलेरगंज निवासी भाजपा नेता नवीन गुप्ता की हरियाली बाजार के पास धर्मकांटा का व्यवसाय है। बिजली का कनेक्शन न होने से से उन्होंने सौर ऊर्जा की चार बड़ी प्लेट लगा रखी हैं। सभी प्लेटो को जंजीर से बांधकर ताला भी लगाया गया था। इसके बाबजूद अज्ञात चोर ताला तोड़कर तीन प्लेट चुरा ले गये। इस सम्बंध में कोतवाली पुलिस को चोरी की सूचना दे दी गयी है।