बेनीगंज – एस डी एम सण्डीला ने दोपहर बाद सरकारी सस्ते गल्ले के गोदाम पर पहुचकर औचक निरीक्षण किया ।इस दौरान एस डी एम ने केरोसिन तेल डिपो के साथ इस व्यवसाय से जुड़े कई व्यवसायियों की दुकाने खंगाली ।लेकिन इसकी सही लोकेशन न मालूम होने के कारण कोई सबूत या माल हाथ न लग सका।
मालूम हो कि दोपहर बाद अचानक सण्डीला एस डी एम उदयभान सिह बेनीगंज नगर स्थित सस्ते गल्ले की गोदाम पर पहुचकर औचक निरीक्षण किया।गोदाम प्रभारी निरीक्षक से स्टाक रजिस्टर के साथ समरी मांगी। वही गेहू चावल का कुल स्टाक व अभी तक उठे राशन का ब्यौरा मांगा। जिसे गोदाम प्रभारी सरफराज नही दे सके ।सण्डीला एस डी एम ने कड़ी फटकार लगाते हुए गोदाम प्रभारी से कहा कि शीघ्र आवश्यक वस्तु निगम लिमिटेड के रजिस्टर में दर्ज गेहू चावल का ब्यौरा दे व आइन्दा निरीक्षण के दौरान गोदाम पर समरी तैयार मिलनी चाहिए ।इसी दौरान कल्हेपुर के कोटेदार रामबिलास का राशन उठ रहा था जिनसे कुल राशन के बारे में जानकारी की किन्तु कोटेदार सही जानकारी न दे सका। जिस पर इस गोदाम प्रभारी सरफराज को डांट खानी पड़ी ।इसके बाद एस डी एम सण्डीला बेनीगंज नगर के एक गोदाम पर गए वहां कुछ नही मिला इसके बाद बेनीगंज सण्डीला मुख्य मार्ग पर स्थित एक गेहू गोदाम की दुकान पर पहुचे ।इसके बाद केरोसिन तेल डिपो पर पहुचकर हो रहे केरोसिन उठान का रजिस्टर चेक किया ।इसके बाद बी आर सी केंद्र पर पहुचे जहाँ पर मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ मिला और यहाँ के समस्त कर्मचारी नदारद थे। जिस पर जाँच अधिकारी ने गहरी नाराजगी ब्यक्त की ।सण्डीला एस डी एम ने बताया कि बेनीगंज नगर में संचालित हो रहे सस्ते गल्ले की गोदाम से लाखों रुपये की हेराफेरी हो रही है ।इसकी शिकायते आये दिन मिल रही है ।जिसका आज वह औचक निरीक्षण करने आये थे।स्थानीय पत्रकारों के पूँछने पर उपजिलाधिकारी सण्डीला ने बताया कि यहाँ के गोदाम के बारे में उन्हें आये दिन शिकायते मिल रही हैं इसकी बारीकी से जांच की जा रही है ।इस मामले में अनियमिततायें बरतने वालों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाएगी ।