अपना मोहल्ला, नगर एवं जनपद साफ रखना सभी का कर्तव्य : सतीश त्रिपाठी

स्वच्छ भारत मिशन नगर के अन्तर्गत नगर मजिस्ट्रेट सतीश कुमार त्रिपाठी, आश्रम पद्वति विद्यालय की उर्मिला श्रीवास्तव, जोगेन्दर सिंह गांधी, करूणा शंकर, अनूप तिवारी, हरि प्रकाश श्रीवास्तव, प्रतिभा सक्सेना, सरिता अग्रवाल, आलोक श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, विजय, कमला, श्यामू, सरोज श्रीवास्तव, सुरेन्द्र बहादुर एवं चाइल्ड लाइन टीम सहित लगभग 50 लोगों ने गांधी भवन एवं प्रांगण की व्यापक स्तर पर सफाई की गयी। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि अपना मोहल्ला, नगर एवं जनपद साफ रखना सभी का कर्तव्य है।
प्रशिक्षु आईएएस एकता सिंह ने मलिन बस्ती खजान्ची टोला में सभासद फखरूल इस्लाम एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जी0 लाल के साथ सफाई अभियान में श्रम दान किया।