तीन सौ रुपयों को लेकर हुआ बवाल

  • तीन सौ रुपयों को लेकर बवाल मारपीट हुई लूटपाट
  • तीन दर्जन से अधिक लोगों ने घर मे घुसकर वारदात को दिया अंजाम
  • 20 हजार से अधिक की नगदी जेवर भी लूटे
  • हमले में महिला समेत पांच लोग घायल तीन जिला अस्पताल रिफर दो सीएचसी में भर्ती
  • 13 नामजद करीब 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर पुलिस जांच में जुटी 
  • सण्डीला कोतवाली के मुरादनगर गांव की घटना
  • हमलावरो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिले वकील

सण्डीला कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर बरपाया। तीन सौ रुपये के बकाए को लेकर करीब 30 से अधिक दबंगों ने घर मे घुसकर वहां मौजूद महिला समेत पांच लोगों को जमकर मारापीटा और घर मे लूटपाट भी की। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक भर्ती कराया गया है वहीं 13 नामजद व 20 ही अज्ञात लोगों पर बलवा लूटपाट आदि की रिपोर्ट सण्डीला में दर्ज कराई गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ता एसपी से भी मिले है।
       घर मे घुसकर दबंगई का यह पूरा मामला सण्डीला कोतवाली क्षेत्र के मुरादनगर का है। यहां के रहने वाले मोहित पांडेय पुत्र ओमप्रकाश पांडेय के ड्राईवर रामप्रकाश पुत्र काशीराम यादव के ऊपर हरिश्चंद्र के सिलाई के 300 रुपये बाकी थी। बताया जाता है कि इसी को लेकर  मुरादनगर निवासी हरिश्चन्द्र अपने कई अन्य साथियों के साथ मिलकर आया और रामप्रकाश से पैसे मांगे इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया तो यह लोग चले गए और उसके कुछ देर बाद कई लोग आ गए और मोहित के घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने लगे। दबंगों के हमले में मोहित पांडेय,रामऔतार रामप्रकाश अंजली व एक अन्य घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने घर से 20 हजार की नगदी व जेवर भी लूट लिए और जब काफी संख्या में एकत्र हो गए तो यह लोग धमकी देकर भाग गए।
        मामले की सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सण्डीला ले गए जहां से रामप्रकाश रामऔतार व मोहित पांडेय को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस मामले में मोहित की तहरीर पर हरिश्चंद्र शिवम सूरज रामेश्वर शेरू समेत 13 नामजद 20 अज्ञात महिला पुरुषों के विरुद्ध बलवा व लूटपाट आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
        इसी मामले को लेकर कई अधिवक्ता मोहित पांडेय के साथ लेकर एसपी आलोक प्रियदर्शी से मिले और एक शिकायती पत्र देकर बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अभी तक गिरफ्तारी नही की गई है जिससे हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे है। एसपी से मामले में जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी ने मामले में गिरफ्तारी व कार्यवाई के निर्देश दिये है।