समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष कु॰ मायावती की जुगलबंदी आखिर हो ही गयी । वैसे इन दोनों की गलबहियाँ जनता और इन्हें खुद को रास नहीं आती हैं ऐसा इतिहास बताता है । खैर छोड़िए अब तो राजनीति में मंगल लाने वाला सूत्र बंध गया है । इस अवसर पर बबुआ का कहना था कि आज का दिन हमारे देश के लिए ऐतिहासिक है जब भाजपा से देश के संविधान व सौहार्द की रक्षा तथा दलितों, वंचितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों पर हो रहे उनके अन्याय व अत्याचार से लड़ने के लिए बसपा-सपा दोनों एक साथ आ गये हैं । ये एकजुटता भारतीय राजनीति को एक नयी दिशा देगी और निर्णायक साबित होगी ।
Related Articles
अपराधी को जिलाध्यक्ष बनाकर क्या सन्देश देना चाहती है सपा
April 8, 2023
0
पंजाब मे नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा मे चूक का सच
January 5, 2022
0
अशोभनीय टिप्पणी करने वाले लेखपाल को थाना मूसाझाग पुलिस ने किया गिरफ्तार
July 23, 2019
0