रोजगार बचाओ अभियान ने की सपा के पक्ष में मतदान की अपील

सुधान्शु बाजपेयी (युवा पत्रकार/चिन्तक)-

सुधांशु बाजपेयी, संयोजक- रोजगार बचाओ अभियानअभियान 9795227433


हम सब जानते हैं कि केंद्र द्वारा एक करोड़ नौकरियां प्रतिवर्ष और उप्र की योगी सरकार द्वारा लाखों नौकरियां देने के वादे सिर्फ चुनावी जुमला साबित हुए, उस पर भी इनकी धूर्तता और बेशर्मी की हद यह है कि नौकरी मांगने पर पकौड़ा बेचने और भीख मांगने की सलाह देते हैं।
भाजपा सरकार में भारत के इतिहास की सबसे बङी नौकरियों में कटौती की गयी। अभी अभी केंद्र सरकार ने लगभग 4.5लाख सरकारी पद समाप्त कर दिये। जो थोड़ी बहुत नौकरियां निकालीं भी जा रहीं, उनमें बङे पैमाने पर भ्रस्टाचार जारी है, एसएससी घोटाला इसका सबसे बङा उदाहरण है। व्यापम से लेकर एस एस सी घोटाले तक विरोध करने वालों को उत्पीड़ित करने से लेकर हत्याएं तक की जातीहैं, जबकि दोषियों को बचाने का सरकार हरसंभव प्रयास करती दीखती है।

एसएससी के साथी बिना होली मनाएं आज 8दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं मगर सरकार उनकी मांगे सुनने के बजाय वहाँ वाटर, टॉयलेट्स और इंटरनेट बंद करवाने मे ं लगी रहती है ,आंदोलनकारी छात्रों पर देशद्रोह लगाने की धमकी दी जा रही हैं।

योगी सरकार के एकसाल के कार्यकाल में अभी तक एक भी नियुक्ति नहीं हुयी, जो परीक्षाएं हुयी भी उनमें भ्रष्टाचार हावी रहा, पर्चे लीक हो गए।

इसलिए जरूरी है ऐसी छात्र-युवा विरोधी सरकार को शिकस्त दी जाए,भाजपा के खिलाफ उपचुनावों में सबसे मजबूत विकल्प सपा ही है, जिसे सभी जनपक्षधर और धर्मनिरपेक्ष दलों ने समर्थन भी दिया है।

*रोजगार बचाओ अभियान* की तरफ से छात्र नौजवानों से अपील की जाती है कि सपा को वोट करिये, रोजगार विरोधी और देश को बांटने वाली ताकतों को चोट करिये।