प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट सतीश कुमार त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्डस, प्रान्तीय दल, नागरिक सुरक्षा उ0प्र0 अनिल राजभर जनपद भ्रमण के दौरान 15 जनवरी 2019 को सायं 06.00 बजे विधायक रजनी तिवारी के आवास इन्द्रप्रस्थ कालोनी पर जायेंगे। रात्रि 08.00 बजे निरीक्षण भवन में रात्रि विश्राम करेंगे।
16 जनवरी को प्रातः 11 बजे शहीद स्मारक रूइयागढ़ी माधौगंज में शहीदों के परिजनों के सम्मान कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 01.00 बजे अतिथि गृह लोक निर्माण विभाग मल्लावां में भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में सम्मिलित होंगे तथा अपराह्न 03.00 बजे अपने लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगें।