हरदोई, 05 फरवरी- समाजवादी पार्टी छात्रसभा की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर छात्रसभा के जिलाध्यक्ष रहमत अली की अध्यक्षता में हुई। जिसमें लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित सिंह मीतू एवं प्रदेश सचिव प्रशांत मिश्रा का स्वागत किया गया।
मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक करते हुए छात्रसभा ने आगामी लोस चुनाव वमें गठबंधन प्रत्याशी को हर हाल में जिले से जिताने की बात कही। कहा कि इस चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को जिताकर अखिलेश यादव के हांथों को मजबूर करने का लक्ष्य प्रत्येक कार्यकर्ता का है। प्रदेश सरकार की निंदा करते हुए कहा गया कि सरकार सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है। महंगाई प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिससे आम जन मानस पूरी तरह बेहाल है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने छात्रसभा को पार्टी की ताकत बताया। कहा कि छात्रसभा के लोग घर-घर गांव-गांव पहुंचकर सपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाए। बूथ स्तर से पार्टी को जीत दिलाने की बात करते हुए कहा कि जब बूथ जीतेंगे तभी चुनाव में जीत मिल सकती है। इस मौके पर आनंद अवस्थी, दिलीप, शिवेन्द्र पाल, प्रद्युम्न समेत दर्जनो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।