हरदोई- उत्तर प्रदेश पेंशनर राजस्व संग्रह अमीन संघ की जनपदीय इकाई की बैठक शहीद उद्यान में हुई। जिसमें सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद मिश्र ने की।
उन्होने कहा कि पेंशनर सेवा निवृत्त व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक भी होता है। इसको परेशान करना उचित नहीं होता है। बैठक में मुख्य रूप से 24 वर्षीय सेवा कर सेवानिवृत्त राजस्व संग्रह अमीनों की 8 हजार से साढ़े 13 हजार तहसील का वेतन देने संबंधी शासनादेश 24 जुलाई 2018 को हुआ था। लेकिन आज तक उक्त पत्रावली शासन को स्वीकृत हेतु नहीं भेजी गई। वक्ताओं का कहना था कि करीब 6 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक पत्रावली का न भेजा जाना अपने आप में संदेहास्पद प्रतीत होता है। यह भी मांग की गई कि यदि एक सप्ताह में पत्रावली स्वीकृति हेतु शासन को न भेजी गई तो पात्र सभी संग्रह अमीन जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल करने को विवश होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। बैठक में चक्रपाल गुप्ता, अजय कुमार सिंह, रामस्वरूप मिश्र, अवधेश त्रिपाठी, सतीश, आशाराम व शुभकरन आदि मौजूद रहे। इसके बाद इस आशय का पत्र संघ द्वारा मुख्यमंत्री को भी भेजा गया।