राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा सेना ने मनाया स्थापना दिवस

रामू बाजपेयी

पाली (हरदोई)- गुरुवार को नगर के पँथवारी देवी मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा सेना का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम हिंदू रक्षा सेना के मण्डल प्रभारी ऋषभ मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राम भी प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष रामू अग्निहोत्री ने भगवान राम की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया।

मण्डल प्रभारी ऋषभ मिश्र ने कहा हिन्दू रक्षा सेना की स्थापना सन 2014 को अनन्त चतुर्दशी के दिन प्रयागराज के तट पर की गयी थी। उन्होंने आगे कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं के हितों की रक्षा करते हुए हिंदुत्व को बढ़ावा देना है संगठन निरंतर इसी उद्देश्य की पूर्णता की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम को शिवम तिवारी, अमित अग्निहोत्री, रामू अग्निहोत्री ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर देवेश बाजपेयी, आशुतोष मिश्रा, सोनपाल सिंह, पुनीत, अभय, प्रवीण, धीरू शुक्ला, सचिन, राहुल, अम्बुज त्रिवेदी, हरिगोबिन्द बाजपेयी, विकास शर्मा, रामवीर, अनिल, दिनेश, मुनेंद्र, अमित, गोपाल त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे ।