थाना उझानी क्षेत्रांतर्गत ग्राम मानकपुर व रोली के बीच में हत्या सहित लूट की घटना का सफल अनावरण, 4 शातिर बदमाश आला कत्ल, नाजायज़ असलाह व लूट के माल सहित गिरफ्तार

अंकित सक्सेना बदायूँ

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार संगीन घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 15/16-09-2019 की रात्रि में समय करीब 03.30 बजे क्षेत्राधिकारी उझानी विनय कुमार द्विवेदी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक उझानी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम संजरपुर रोड जलधारा मैदान के पास से मु0अ0सं0 280/19 धारा 396 भादवि से सम्बन्धित अभि0गण 1. मुक्तदिर पुत्र सरफराज, 2. फिरोज उर्फ रुसी उर्फ राजेश पुत्र महावीर नि0गण ग्राम मानकपुर थाना उझानी जनपद बदायूँ, 3. वेदप्रकाश पुत्र अजयपाल नि0 मोहल्ला बाजारकला कस्वा व थाना उझानी जनपद बदायूँ, 4. नन्हे उर्फ बादशाह पुत्र सरनाम सिंह नि0 अल्लापुर चमारी थाना उझानी जनपद बदायूँ को गिरफ्तार कर लूटी गयी नगदी व आलाकत्ल समेत नाजायज असलाह बरामद किये गये ।

दिनांक 10/11.09.2019 की रात्रि में समय करीब 04.00 बजे उझानी से जमरौली जाते समय ग्राम मानकपुर व रोली के बीच मो0सा0 सवार 03 व्यक्तियों 1. आनन्दपाल पुत्र गजराज सिंह, 2. कुँवरपाल उर्फ कपूरी उर्फ सोनू पुत्र आनन्दपाल, 3. कृपाल पुत्र लीलाधर नि0गण ग्राम जमरौली थाना उझानी जनपद बदायूँ के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लूटपाट करते हुए सामान का बैग व कुल ₹8100 लूटने व आनन्दपाल उपरोक्त के गोली मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 280/19 धारा 302/394 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । 

पुलिस टीम द्वारा की गयी पूछताछ में गिरफ्तार अभि0गण द्वारा बताया गया कि दिनांक 10.09.2019 को ग्राम मानकपुर में मोहर्रम का मेला था जिसमें हम चारों लोगों व हमारे अन्य 02 साथियों 1. फारूख पुत्र अमजद व 2. राकेश पुत्र विक्रम नि0गण ग्राम मानकपुर थाना उझानी ने इकट्ठे होकर खर्चे के पैसों के लिए लूटपाट की योजना बनाई जिसमें मानकपुर व रोली के बीच रोड पर मानकपुर की तरफ से आते हुए मो0सा0 सवार 03 व्यक्तियों को रोककर 02 बैग व 01 व्यक्ति से ₹ 1600 व दूसरे से ₹6500 छीने थे । लेकिन इसी दौरान उनमें से 01 व्यक्ति ने फारूख व मुक्तदिर को पहचान लिया और हाथापाई करते हुए तमंचा छीनने की कोशिश करने लगा तभी मुक्तदिर ने उसके गोली मार दी थी । उसके बाद हम लोग तुरंत भाग गये और 01 बैग फारूख व 01 बैग राकेश ले गया था । आज भी हम लोग लूट के लिये जा रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया । गिरफ्तार अभि0गण द्वारा पूर्व में भी ग्राम मानकपुर के आस-पास छोटी-मोटी छिनैती की घटनायें कारित की है जिनका पता चलने पर बिना पुलिस को सूचना दिये ग्राम स्तर पर ही रफा-दफा कर दिया गया । अभि0गण के कब्जे से लूट के कुल 4170/-रु0 नगद, 01 नाजायज तमंचा 12 बोर मय 02 जिंदा कारतूस एवं 03 नाजायज तमंचा 315 बोर मय 06 जिंदा कारतूस एवं अभि0 मुक्तदिर की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 खोखा कारतूस 12 बोर घटनास्थल के पास ही ट्यूबवेल की छत से बरामद किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 280/19 उपरोक्त को धारा 396/412 भादवि में तरमीम किया गया व मु0अ0सं0 290/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (आला कत्ल), मु0अ0सं0 291/19, 292/19, 293/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम क्रमशः मुक्तदिर, फिरोज, वेदप्रकाश व नन्हे उपरोक्त पंजीकृत किया गया । फरार अभि0गण फारुख व राकेश उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है तथा गिरफ्तार अभि0गण को न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।

विवरण बरामदगी- 1. लूटे गये 4170/-रु0 नगद, 2. आला कत्ल 01 नाजायज तमंचा देशी 12 बोर मय 02 जिंदा कार0 व निशांदेही पर 01 खोखा कार0, 3. तीन नाजायज तमंचा देशी 315 बोर मय 06 जिंदा कारतूस ।

गिरफ्तार अभि0 मुक्तदिर उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0 280/19 धारा 396/412 भादवि थाना उझानी बदायूं,
  2. मु0अ0सं0 290/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना उझानी बदायूं ।
    गिरफ्तार अभि0 फिरोज उर्फ रूसी उर्फ राजेश उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-
  3. मु0अ0सं0 187/12 धारा 457/ 380/ 411 IPC थाना उझानी,
  4. मु.अ.सं. 189/12 धारा 379/ 411 IPC थाना उझानी,
  5. मु.अ.सं. 202/12 धारा 398/ 411 IPC थाना उझानी,
  6. मु. अ. सं. 857/12 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना उझानी,
  7. मु.अ.सं. 280/19 धारा 396 / 412 IPC थाना उझानीस,
  8. मु.अ.सं. 291/19 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना उझानी ।
    गिरफ्तार अभि0 वेदप्रकाश उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-
  9. मु.अ.सं. 1124/15 धारा 396 IPC थाना उझानी
  10. मु.अ.सं. 1479/15 धारा 380 IPC थाना उझानी
  11. मु.अ.सं. 1522/15 धारा 459 IPC थाना उझानी
  12. मु. अ. सं. 422/16 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना उझानी
  13. मु. अ. सं. 414/17 धारा 382/ 411 IPC थाना उझानी
  14. मु. अ. सं. 430/17 धारा 395/ 397/ 412 IPC थाना उझानी
  15. मु. अ. सं. 361/18 धारा 307 IPC थाना उझानी
  16. मु. अ. सं. 362/18 धारा 3/25 A Act थाना उझानी
  17. मु.अ.सं. 280/19 धारा 396 / 412 IPC थाना उझानी
  18. मु.अ.सं. 292/19 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना उझानी
    गिरफ्तार अभि0 नन्हे उर्फ बादशाह उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-
  19. मु. अ. सं. 285/18 धारा 394/411 IPC थाना उझानी
  20. मु. अ. सं. 308/18 धारा 3/25 A.ACT थाना उझानी
  21. मु. अ. सं. 15/19 धारा 3/25 A.ACT थाना उझानी
  22. मु. अ. सं. 55/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना उझानी
  23. मु. अ. सं. 240/19 धारा 3/25 A.ACT थाना उझानी
  24. मु.अ.सं. 280/19 धारा 396 / 412 IPC थाना उझानी
  25. मु0अ0सं0-292/19 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना उझानी

विवरण पुलिस टीम- 1. प्रभारी निरीक्षक थाना उझानी विनोद कुमार, 2. उ0नि0 जितेन्द्र सक्सेना, 3. उ0नि0 अशोक कुमार, 4. कां0 1321 धर्मेन्द्र सिंह, 5. कां0 1218 धर्मेन्द्र कुमार, 6. कां0 1309 ललित कुमार, 7. कां0 1325 बन्टू चौधरी, 8. कां0 1205 महेश कुमार, 9. कां0 322 मो0 आमिल, 10. कां0 198 नरेश कुमार थाना उझानी जनपद बदायूं ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं द्वारा पुलिस टीम को घटना का 04 दिन में ही सफल अनावरण करने पर उत्साहवर्धन हेतु 15000/-रु0 का पुरुस्कार प्रदान किया गया ।