आप सब मेहनत करके जनपद का नाम ऊँचा करें : आईएएस दिनेश कुमार सिंह

अंकित सक्सेना बदायूँ

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने जनपद को अलविदा कहते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मेहनत करके जनपद का नाम ऊंचा करने की अपेक्षा की है ।

नये गन्तव्य की ओर प्रस्थान करते निवर्तमान जिलाधिकारी बदायूँ

उन्होंने कहा कि जनपद बदायूँ ने मुझे बहुत प्यार दिया है, इसको भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि आप को हमारी याद आए तो फोन ज़रूर करना। इन भावुक लम्हों के दौरान डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी के बारे में कहा कि ये अधिकारी बाद में पहले मेरे भाई हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम निवास शर्मा, एसपी सिटी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट केके अवस्थी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने नम आंखों से डीएम को विदाई दी।