शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’, बघौली-
बघौली थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व लखनऊ राजमार्ग पर बम्हनाखेडा़ ईट भट्ठा के पास ईंट से कुचल कर की गई हत्या के मामले में बघौली थानाध्यक्ष हत्या की विवेचना कर सफल अनावरण कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है ।
प्राप्त विवरण के अनुसार बघौली थानाक्षेत्र के अन्तरगत 20 मार्च की सुबह एक अज्ञात नवयुवक की लाश बरामद हुई थी जिसकी नृशंक हत्या ईंट से कुचल कर की गई थी जिसकी पहचान इन्द्रेश पुत्र स्व. हेतम पासी निवासी केहरमऊ थाना सुरसा के रूप में हुई थी मृतक के भाई ने बघौली थाने में हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसकी जांच थानाध्यक्ष बघौली फूलचन्द्र सरोज के द्वारा की जा रही थी थानाध्यक्ष बघौली को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी बाहर भागने की फिराक में है सटीक सूचना पर पहुची पुलिस टीम ने खजूरमई तिराहे के पास हत्यारोपी मुनीस पुत्र नैया नट निवासी मुनेन्द्रपुरवा को जब रोकने का प्रयास किया तब वह भागने लगा जिसे बघौली थानाध्यक्ष ने अपने हमराहो के साथ दौडा़ कर पकड़ लिया पूछताछ करने पर मुनीस ने इन्द्रेश की हत्या करने की बात स्वीकार की व हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद करा दी व हत्या के कारण में मुनीस ने बताया कि इन्द्रेश पर कच्ची शराब के रुपये बकाया थे जिसे देने से जब इंकार कर दिया तो मुनीस ने इन्द्रेश की हत्या कर दी ।
हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की टीम में थानाध्यक्ष फूलचन्द्र सरोज, कान्सटेबल विकास तिवारी, अंकित व महिला कान्सटेबल सरविसा शामिल रही ।