रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात वृद्ध का शव

प्रेम द्विवेदी :

बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन से चन्द कदम की दूरी पर एक वृद्ध का शव बरामद किया गया है । जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है ।

दिनांक 17/ 18 जून की रात्रि में थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि बघौली से हरदोई की तरफ अप लाइन पर आउटर से पहले एक व्यक्ति का शव बघौली स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है । जिसका रंग सांवला, उम्र करीब 58 वर्ष, बाल खिचड़ी व शरीर पर सफेद बनियान एवं सफेद पाजामा तथा बाएं हाथ की कलाई में घड़ी पहने हैं । यदि किसी थाने से संबंधित हो तो जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि पहचान के लिए म्रतक का हुलिया व फोटो से पहचान की जा रही है । फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है । लेकिन शव को लेकर कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी है ।