कोखराज क्षेत्रान्तर्गत स्कूटी सवार महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख़्मी

● कशिया में स्कूटी सवार महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख्मी, महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती ।

कौशांबी (यू पी) : कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया हनुमान मंदिर के सामने हाइवे पर 26/06/2020 को स्कूटी सवार महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी । घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

महिला के भाई ने बताया कि अनीता देवी (35 वर्ष) पुत्री ब्रजेश पाल तेलियर गंज प्रयागराज सुबह स्कूटी से अपने ससुराल कानपुर जा रही थी । रास्ते में सड़क दुर्घटना में घायल अनीता देवी को ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है । वहाँ के डाक्टरों ने बताया कि महिला के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है ।

जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशांबी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट