बंदरों के आतंक से परेशान है उबरी खेड़ा के ग्रामीण, प्रशासन बेखबर

Indianvoice24 से आशुतोष अवस्थी की रिपोर्ट

हरदोई :- ब्लॉक भरखनी, तहसील शाहाबाद, थाना पचदेवरा, जनपद- हरदोई के अंतर्गत ग्राम उबरीखेड़ा में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं । आए दिन बंदरों के झुंड ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे है । ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को भी इस बारे में शिकायत की, लेकिन कोई कार्ययवाही नहीं की गई जिस कारण लोगों में बहुत रोष है। ग्रामीण धीरज सिंह, वेदप्रकाश, रामौतार, सर्वेश, मुनेश्वर, महेश, कल्यान आदि ने बताया कि कई माह से गांव में बंदरों का आतंक फैला हुआ है। बंदर न केवल उन पर हमला कर काट लेते हैं, अपितु सामान उठा ले जाते हैं। बंदर झुंड के रूप में छतों पर बैठे रहते हैं। हालत ऐसे हैं कि बंदर घरों में घुस जाते हैं तथा व्यक्ति पर हमला कर देते हैं। खासकर बच्चों का गली से निकलना मुश्किल है। गांव में बंदरों ने जीना मुहाल कर रखा है। पिछले दिनों बंदर एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों को अपना शिकार बना चुके हैं।
गांव के लोग बंदरों को पकड़वाने के लिए कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन फिर भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन के अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
बंदरों के आतंक से परेशान वेदप्रकाश ने बताया कि आज सुबह बंदरो ने उसके साथी छुन्ने S/O रामबक्श पर हमला बोल उन्हें काट लिया। अभी भी घायल छुन्ने अस्पताल में उपचाराधीन है।