कोखराज थाने में भरा बारिश का पानी, नहीं है जल निकास की सुविधा

कौशाम्बी : कोखराज थाना परिसर में जलनिकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से थोड़ी सी बारिश में ही थाना परिसर तालाब का रूप ले लेता है। हालत यह है कि बारिश के दिनों में यहां स्थाई जल भराव बना रहता है। इससे पुलिसकर्मियों सहित थाने में आने वाले फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कस्बे में बृहस्पतिवार देर रात हुई बरसात के बाद थाना परिसर में जलभराव हो गया। अधिक बारिश होने पर गेट निकास पर अंदर तक पानी पहुंच जाता है। पानी भरे होने से फरियादी ऑफिस तक नहीं पहुंच पाते हैं। वहीं पुलिस कर्मियों को पानी से निकलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

————–जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट