समिति के सचिव व कर्मचारियों की मनमानी से किसान परेशान

जनपद कौशाम्बी के तहसील सिराथू क्षेत्र के डोरमा में किसान सेवा सहकारी समिति खाद लेने के लिए आज दिनाँक 19/08/2020 को सुबह 9:00 बजे से क्षेत्र के किसान इकट्ठा हो गये। लेकिन 12 बजे दोपहर तक सहकारी समिति का ताला नहीं खुला।

मालूम हो कि समिति के सचिव व कर्मचारियों की मनमानी से किसान निराश हो कर बिना खाद पाए लौट जाते हैं । किसान खाद लेने के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। ये यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में किसानों की बुरी दुर्दशा। जिले के आला अधिकारियों के कानों में किसानों की दुर्दशा पर नहीं रेंगती जूं।

मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट