कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के ग्राम ऊजिनी आइमा गोदाम में एक युवती महरीन (16 वर्ष) पुत्री भैया ने लकड़ी की धन्नी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि घर में हुई मामूली सी बात पर भैया की पुत्री महरीन ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई है। मौके पर रमेश सिंह पटेल थाना प्रभारी पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। घटना की जांच पुलिस कर रही है।
—————जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट