अनियंत्रित ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक की चपेट में आने से महिला गंभीर रुप से हुई घायल

कौशाम्बी। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के नउवापुर की घटना है। महिला कुसुम देवी उम्र 50 वर्ष पति स्वर्गीय लालजी चायल से धूमनगंज जा रही थी। तभी बाइक और ऑटो की चपेट पर आकर महिला घायल हो गई। गम्भीर रूप से घायल महिला को चायल पी एस सी 108 एंबुलेंस द्वारा भेजा गया। महिला की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।