कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव का एक वृद्ध सुबह शौच को गया था। लेकिन वह व्यक्ति वापस नही लौटा। उसके लापता होने पर परिजन परेशान हो उठे है। थाना कोखराज के अंतर्गत शहजादपुर चौकी पुलिस को परिजनों ने लिखित सूचना दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्यानपुर बाजार के महेश प्रसाद प्रजापति उम्र 60 वर्ष सोमवार की सुबह शौच करने खेत की ओर गए थे। लेकिन उनके वापस घर न आने पर परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। जिस पर परिवार के लोगों ने पुलिस चौकी टेडी मोड़ को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।
जिला ब्यूरो चीफ एमडी मौर्य की रिपोर्ट