मंझनपुर, कौशाम्बी। आम आदमी पार्टी कार्यकर्त्ताओं की बैठक मंझनपुर मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान की अध्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस हुई।
जिला अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान ने कार्यकर्त्ताओं को पार्टी को मजबूत करने के लिए जनपद में युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। पार्टी के संरक्षक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी चुनाव जीतने के बाद यूपी की जनता को दिल्ली की तर्ज पर मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त चिकित्सा, ग़रीबों को आवास जैसी मूलभूत जनसुविधाएं प्रदान करने की घोषणा कर चुके हैं। इस अवसर पर दर्जनों पार्टी के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
मंझनपुर से विजय करन जी की रिपोर्ट