दबंगों से आजिज भुक्तभोगी ने पुलिस कप्तान से लगाई न्याय की गुहार

मंझनपुर, कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा वार्ड नंबर दो अंबेडकरनगर में भुक्तभोगी की सेहन भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। भुक्तभोगी ने अपनी सेहन भूमि पर अवैध निर्माण को रुकवाने के लिए सिराथू उप जिलाधिकारी को लिखित रूप से शिकायती पत्र दिया। उप जिलाधिकारी सिराथू ने अवैध निर्माण को रुकवाने के लिए थाना सैनी पुलिस को आदेश दिया कि अविलंब अवैध कब्जा को रोका जाए। तथाकथित अवैधधंधे में संलिप्त दबंग के इशारे पर इलाकाई पुलिस से सांठगांठ व पैसे का लेनदेन कर अभी भी जबरन निर्माण करवा रहा है। प्रार्थी थक हार कर जिले के आला अधिकारी से न्याय पाने के लिए दरवाजे को खटखटाया है। लेकिन न्याय नहीं मिल पाया।

भुक्तभोगी अमर सिंह ने बताया कि मुहल्ले का ही पड़ोसी गोरखधंधे में संलिप्त तथाकथित दबंग के इशारे पर हमारी सेहन भूमि पर जबरन कब्जा कर रहा है। शोरेपुस्ती एवम् दबंगई के बल पर इलाकाई पुलिस की मौजूदगी में जबरन अवैध निर्माण करवा रहा है। जबरन कब्जे का विरोध करने पर उक्त तथाकथित दबंग फर्जी मुक़दमे में फंसाने तथा परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहा है। इलाकाई पुलिस से शिकायत करने पर हमें उल्टा गाली गलौज कर भगा दिया जाता है। भुक्तभोगी ने थकहार कर न्यायालय कौशांबी में वाद भी दाखिल कर रखा है। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बाद भी पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से अवैध निर्माण तथाकथित दबंग करवा रहा है। अवैध कब्जा को रुकवाने के लिए जिले के आलाधिकारियों से बार बार न्याय पाने के लिए गुहार लगा रहा है। उक्त अवैध कब्जा को रुकवाया नहीं गया तो कभी भी दोनों पक्षों में विवाद खूनी रंजिश में बढ़ सकता है।

मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट