कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र के सैंता पावर हाउस के पास मूरतगंज चौकी प्रभारी सूबेदार बिंद पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान स्कूटी प्लेजर सवार संजीत कुमार पुत्र सुभाष अर्कवंशी निवासी दरवेशपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास वैध कागजात न होने पर पुलिस द्वारा पूछताछ किया गया। अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि स्कूटी प्लेजर चोरी की गई है। चौकी प्रभारी ने अभियुक्त के खिलाफ चोरी अधिनियम के तहत लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया।
कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट