ट्रक की टक्कर से पत्रकार गंभीर जख़्मी, सैनी पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल

सिराथू, कौशांबी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के सैनी चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक पश्चिम सरीरा निवासी राजू पांडे चेतना विचारधारा हिंदी दैनिक के पत्रकार हैं। वह निजी काम से सैनी पहुंच ही रहे थे। सैनी चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से उन्हें गंभीर चोट आ गई। घायल अवस्था में उन्हें आनन-फानन सैनी पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उन्हें प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी हॉस्पिटल रिफर कर दिया है। जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

सिराथू से अरविंद कुमार मौर्य की रिपोर्ट